डिफेंस ईएमई इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष बने विनोद कुमार
प्रयागराज। डिफेंस ईएमई इंपलाइज यूनियन की आम सभा शुक्रवार को हुई। इस दौरान यूनियन कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। इसमें विनोद कुमार अध्यक्ष इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष बने। यूनियन में उपाध्यक्ष पद का दायित्व सलाउद्दीन, एएन शर्मा को और महामंत्री का दायित्व स्वयंवर लाल को मिला। सैय्यद सिब्ते हसन रिजवी, प्रदीप कुमार भारतीय, सतीश कुमार मिश्र और राम मगन सिंह को संयुक्त मंत्री एवं रामनरेश साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में घनश्याम जायसवाल, अंजनी कुमार, आरडी जायसवाल, नन्हे कुशवाहा, अमित कुमार वर्मा, मो. सादिक, स्वप्निल श्रीवास्तव, संगम लाल विश्वकर्मा, अमित मिश्र, अनिल जायसवाल, अविनाश गोस्वामी, मानसिंह, पीएन राय, सुभाष कुशवाहा, मुंशी लाल, अभिषेक कुमार निर्वाचित हुए। इस अवसर पर पुष्कर कुमार सोन, केके मिश्र, पीएन सिंह, अजीत सिंह, गुरू प्रसाद, विद्याकांत आदि मौजूद रहे।