मेरठ के ध्यानार्थ
000000000000000000000000000000
सहारनपुर के नकाशा बाजार में रेड लाइट एरिया बंद कराने का आदेश
0 हाईकोर्ट के निर्देश पर मंडलीय उद्धार अधिकारी ने एसएसपी को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने मेरठ के कबाड़ी बाजार के बाद सहारनपुर के नकाशा मार्केट में चल रहे रेड लाइट एरिया को बंद कराने का आदेश दिया है। इस आदेश के अनुपालन में मेरठ-सहारनपुर के मंडलीय उद्धार अधिकारी ने एसएसपी सहारनपुर को पत्र लिखकर रेड लाइट एरिया बंद कराने का अनुरोध किया है। पत्र के मुताबिक अधिवक्ता सुनील चौधरी की याचिका में दाखिल संपूरक शपथपत्र में सहारनपुर के नकाशा बाजार में देह व्यापार संचालित किए जाने की जिक्र किया है।
याची ने इससे संबंधित साक्ष्य भी एकत्र कर कोर्ट दिए हैं। सुनील चौधरी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने संपूरकम शपथपत्र कही गई बातों के आधार पर वेश्यावृत्ति और मानव तस्करी बंद कराने का निर्देश दिया है। उद्धार अधिकारी ने एसएसपी से अनुरोध किया है कि ऐसे भवनों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई की जाए।
इससे पूर्व इसी जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने कड़ा आदेश पारित करते हुए मेरठ के कबाड़ी बाजार में चल रहे अवैध देह व्यापार को बंद करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर अधिकारियों को फटकार भी सुननी पड़ी और अदालत को गुमराह करने वाली जानकारी देने पर एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी हुई।