रिटायर्ड रेलकर्मियों का राष्ट्रीय अधिवेशन 15 को
प्रयागराज। ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन का 56वां राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन 15 एवं 16 जून को प्रयागराज में होगा। कार्यक्रम प्रभारी किशन सिंह के मुताबिक कोरल क्लब में आयोजित अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में फूलपुर की नवनिर्वाचित सांसद केशरी देवी पटेल मौजूद होंगी। कार्यक्रम में विधायक संजय गुप्ता, रेलवे बोर्ड के महानिदेशक वित्त मुकेश पांडेय, जीएम एनसीआर राजीव चौधरी, जीएम कोर रतन लाल, फेडरेशन के अध्यक्ष वाईएन शास्त्री आदि शिरकत करेंगे। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली की मांग समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी।