कार्यालयों में यौन उत्पीड़न की जांच हेतु कमेटी बनाने के लिए याचिका
प्रयागराज। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की घटना की जांच के लिए कमेटी बनाए जाने की मांग को लेकर विधि छात्रों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। अनुप्रिया व अन्य की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति विवेक वर्मा की अवकाशकालीन बेंच ने इसे सुनवाई के लिए पांच जुलाई को नियमित पीठ के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है।
याचिका में कहा गया है कि सुप्रीमकोर्ट ने विशाखा केस में दी गई गाइड लाइन के तहत सभी कार्यालयों में महिलाओं के उत्पीड़न की जांच हेतु एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया है। कई कार्यालयों में इसके तहत कमेटियां गठित की गई हैं मगर कई कार्यालयों में अभी तक सुप्रीमकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया है। याचिका पर पांच जुलाई को सुनवाई होगी।