फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद पार्क में लगेंगे चार फाउंटेन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजाद पार्क में लगेंगे चार नए फाउंटेन
विज्ञापन

0 गेट नंबर एक, दो, तीन और पांच के पास लगाने की कवायद, हुआ सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। चंद्रशेखर आजाद पार्क में पहुंचने वालों को और ठंडक और सुकून मिलेगा। पार्क में चार नए फौव्वारे लगाए जाएंगे। फौव्वारे एक, दो, तीन और पांच नंबर गेट के पास लगाए जाएंगे। इसके लिए कंपनी से वार्ता हुई है। सर्वे भी हो चुका है।
अभी बीचो-बीच एक फौव्वारा है लेकिन, टहलने वाले पार्क के चारों तरफ फाउंटेन की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। खासकर मुख्य गेट और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा वाले गेट के। यह मुद्दा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की बैठक में भी उठा। इसके बाद पार्क के चारों तरफ फाउंटेन की कवायद शुरू की गई है। उद्यान अधीक्षक सीमा राणा ने बताया कि चार गेट पर फाउंटेन लगाने की योजना बनाई गई है। सर्वे करने वाली कंपनी से बजट का ब्योरा मांगा गया है। बजट को देखते हुए फाउंटेन कहां-कहां बनेंगे और उनकी खासियत क्या होगी, इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
...लेकिन झील रहेगी सूखी
0 चंद्रशेखर आजाद पार्क के सौंदर्यीकरण योजना के तहत झील बनाई गई है। उसमें कई रंगीन फौव्वारे लगाए गए। बोटिंग की सुविधा देने की भी घोषणा की गई थी। बोटिंग की सुविधा तो लोगों को नहीं मिली लेकिन मुख्य गेट के पास बनी यह झील करीब एक वर्ष तक शहरियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। अब यह झील सूख चुकी है। फौव्वारे टूट चुके हैं। मुश्किल यह कि अब झील की रौनक लौटने की भी उम्मीद नहीं है। झील तथा फौव्वारों को भविष्य में भी चालू करने की कोई योजना नहीं है। अफसरों का कहना है कि झील का निर्माण वाटर रिचार्ज के लिए किया गया है। ऐसे में अब बारिश में ही उसमें पानी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें