फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुसरोबाग से बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खुसरोबाग के फीडरों पर हर घंटे ट्रिपिंग, जनता पस्त
विज्ञापन

प्रयागराज। कल्याणी देवी नगरीय विद्युत वितरण खंड के खुसरोबाग उपकेंद्र के फीडरों पर ओवरलोडिंग के चलते रविवार को बिजली आपूर्ति बेपटरी रही। दायराशाह अजमल और बख्शीबाजार के फीडरों पर दिन भर में 12 बार से अधिक ट्रिपिंग होने से लोग परेशान रहे। कहा जा रहा है कि कटियामारी और मीटर बाईपास के जरिए बिजली चोरी से फीडरों पर ओवरलोडिंग बढ़ गई है और ट्रिपिंग से बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह मछली बाजार चौराहे पर फाल्ट आने से खुल्दाबाद इलाके के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यहां जंफर जलने से फीडर ब्रेकडाउन हो गया था। इसी तरह फीडरों पर ओवरलोडिंग से शुरू हुई ट्रिपिंग सुबह शाम तक हर घंटे जारी रही।इससे बैड़नटोला, कुलहनटोला, मिनहाजपुर, रौशनबाग, सब्जीमंडी समेत कई इलाकों में बिजली की आवाजाही ने लोगों को पस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें