पर्यावरण दिवस पर शिक्षकों व छात्रों ने किया पौधरोपण
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। क्षेत्र के वर्मा नगर स्थित यमुना प्रसाद यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षकों व छात्रों ने पौधरोपण किया। प्रबंधक वाईपी यादव के निर्देशन में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पृथ्वी का हरा भरा रखने वाले पेड़ों को कभी ने काटने का संकल्प भी लिया। प्रबंधक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षित रहेगा, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य उज्जवल होगा। इस मौके पर लवलेश यदुवंशी, अनूप द्विवेदी, अभिषेक, विनय कुमार, लल्लन, साहिल, आकाश, आकृति, शाल्वी, सचिन आदि मौजूद रहे। इसी क्रम आल इंडिया रूलर्स बार एसोशिएसन के तत्वाधान में भी पौधरोपण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश शुक्ल व संचालन महासचिव हरिशंकर द्विवेदी ने किया। इस मौके पर अनिल तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अरुण पिपरा, राजेश तिवारी, शिवाकांत शुक्ल, प्रमोद मिश्र आदि मौजूद रहे।
फोटो- 32
विश्वपर्यावरण दिवस पर किया गया पौधरोपण
कुंडा(ब्यूरो)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कई जगह वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान वृक्षों को संजोने का संकल्प लिया गया।
विकास खंड कुंडा के प्राथमिक विद्यालय बुलाकीपुर के प्रांगण में सृष्टि युवा मंडल के सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर सृष्टि युवा मंडल अध्यक्ष मदन मौर्य, उपाध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, भाजपा जिला मंत्री अंकित मिश्रा, हितकरन सिंह, सबलू, आनंद प्रकाश मौर्य, सुनील कुमार मौर्य, सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा, दिनेश कुमार मौर्य, श्याम सुन्दर, अजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। संग्रामगढ़ के खनवारी स्थित संध्या किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पम्प पर भी पौधरोपण किया गया। इस दौरान अंबुज तिवारी, शशि दुबे, विवेक तिवारी, कुलदीप सिंह, पंकज सिंह, लवलेश कुमार, संतलाल, महेश आदि लोग मौजूद रहे।