वाराणसी के लिए खास
0000000000000000000
दोहरे हत्याकांड में मुख्तार का ट्रायल जारी
प्रयागराज। विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ मऊ में दर्ज दोहरे हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में जारी है। मुख्तार बांदा जेल में बंद है। प्रकरण में साक्ष्य समाप्त हो गया है। सोमवार को अभियोजन के वकीलों की ओर से बहस की गई है। सुनवाई स्पेशल कोर्ट जज पवन कुमार तिवारी कर रहे हैं। शेष बहस के लिए कोर्ट ने 24 जून की तारीख नियत की है। घटना 19 मार्च 2010 की मऊ के दक्षिण टोला थाने के हकीकतपुरा की है। आरोप है कि घटना में राम सिंह मौर्य और आरक्षी सतीश कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी और शब्बीर शाह उर्फ राजा व चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला किया गया था। कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की पत्रावली अलग कर बहस के लिए अन्य पत्रावलियों के साथ 24 जून को पेश किए जाने का आदेश दिया है।