फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट सावित्री व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भावपूर्ण प्रस्तुति पर झूमे फोटो...
विज्ञापन

लालगंज(ब्यूरो)। जलेशरगंज बाजार के श्रीपुर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्म का रोचक प्रस्तुति होने पर श्रोताओं ने भाव विभोर होकर कथा श्रवण किया। श्रीपुर गांव निवासी श्री रामगिरि के यहां आयोजित कथा में कथा व्यास आचार्य शिवानंद मिश्र ने कहा श्रीमद भागवत कथा पूर्व जन्म के संचित पुण्य और धर्म के विश्वास का परिणाम होती है। कितने लोग अपने मन में कथा श्रवण का भाव रखते हैं पर पुण्य का उदय न होने पर कथा श्रवण का संयोग नही मिल पाता। जब धर्म और पुण्य का उदय होता है तो श्री मद भागवत कथा सुनने को सौभाग्य मिलता है। सोमवार को उन्होंने भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया। जिसको सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा में हरि नाम संकीर्तन के महत्व को भी बताया गया। कथा में कहा गया कि हरि कीर्तन करने से भगवत भक्ति बढ़ती है। कथा में तमाम श्रोताओं ने अपनी सहभागिता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें