घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़े
प्रयागराज। घेरलू रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य में शनिवार से 25 रुपये की वृद्धि हो गई। अब 14.2 केजी के घरेलू गैस सिलेंडर 785.50 रुपये में मिलेंगे। इससे पहले इस सिलेंडर की कीमत 760.50 रुपये थी। इस एलपीजी सिलेंडर पर अब 286.79 रुपये सब्सिडी निर्धारित की गई है। जबकि मई में सब्सिडी 263.02 रुपये थी। इस तरह अब उपभोक्ताओं के खाते में 23.77 रुपये अधिक सब्सिडी की धनराशि आएगी।
इंडियन ऑयल की ओर से जारी की गई नई दरों के मुताबिक 19 किलोग्राम के कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1424 रुपये यथावत रखी गई है। डीजीएम अविकर पॉल के मुताबिक नई दरें प्रभावी हो गई हैं। पांच किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर अब 8.57 रुपये महंगे मिलेंगे। अब यह सिलेंडर 101.90 रुपये में मिलेंगे, जबकि इससे पहले इसकी कीमत 93.33 रुपये प्रति सिलेंडर थी।