फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रयागराज पहुंच रही हैं सांसद रीता जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज प्रयागराज पहुंच रही हैं सांसद रीता जोशी
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद की सांसद एवं सूबे की महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी रविवार की रात प्रयागराज पहुंच रही हैं। यहां सोमवार तीन जून को वह सर्किट हाउस में बैठक करेंगी। भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला के मुताबिक डा. रीता यहां चार दिन का प्रवास करेंगी। इस दौरान वह स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। चार जून को बारा विधानसभा में वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। दरअसल 23 मई को मतगणना के अगले दिन ही डा. रीता लखनऊ के लिए रवाना हो गई थी। इसके बाद वे 25 मई से दिल्ली में ही रही। यहां प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद वे लखनऊ होते हुए रविवार की शाम प्रयागराज पहुंचेंगी। इस दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें