लखनऊ के ध्यानार्थ
00000000000000000000000000000
सांसद बृज भूषण सिंह की गिरफ्तारी का वारंट
प्रयागराज। आचार संहिता और कानून के उल्लंघन में लंबित मुकदमे में उपस्थित न होने पर स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने कैसरगंज के भाजपा सांसद बृज भूषण सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वारंट संसद सत्र के दौरान स्थगित रहेगा। प्रकरण की अगली सुनवाई दो अगस्त को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एसपीओ लाल चंदन और राधाकृष्ण मिश्र को सुनकर दिया है। घटना 21 मार्च 2014 की अयोध्या के राम जन्मभूमि थाने की है। बहराइच के कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण सिंह के खिलाफ पुलिस ने कानून के उल्लंघन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि प्रशासन ने निषेधाज्ञा आदेश लागू किया था। बिना अनुमति के वाहन का जुलूस निकाला और वाहनों पर झंडा बैनर लगा कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया था।
पूर्व सांसद विनय पांडेय के खिलाफ वारंट
प्रयागराज। मारपीट करने के लंबित मुकदमे में उपस्थित न होने पर स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने पूर्व सांसद विनय कुमार पांडेय के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। प्रकरण की अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एसपीओ लाल चंदन और विशेष अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह को सुनकर दिया है। घटना 24 अप्रैल 2007 की बलरामपुर के कोतवाली देहात थाने की है। वादी फक्कड़ दास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने कुटी पर बैठा था। विनय पांडेय लगभग 40 लोगों के साथ मंदिर पर चढ़ आए और मारने पीटने लगे। वादी का हाथ पैर तोड़ दिया था। वह बेहोश हो गया। अभियुक्तगण उसके मंदिर का सामान उठा ले गए थे।