फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों ने जताई खुशी, कांग्रेस दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की जीत पर संतों ने भी जताई खुशी
विज्ञापन

0 सनातनधर्मियों की भावनाओं का रखा मान
प्रयागराज। भाजपा की भारी जीत पर संतों ने भी खुशी जताई है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के उपाध्यक्ष एवं निर्मल पंचायती अखाड़े के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री ने कहा है कि भव्य कुंभ से भाजपा ने साबित किया कि वह संतों एवं श्रद्धालुओं की भावनाओं का मान रखती है।
शनिधाम पीठाधीश्वर परागजी ने कहा, भाजपा ने विकास का वायदा पूरा किया, साथ ही सनातनधर्मियों का भी ख्याल रखा। ऐसे में उनकी जीत पर हर कोई खुश है। अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में आचार्य छोटे लाल मिश्र के नेतृत्व में खुशियां मनाई गईं। संतों, श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को प्रसाद बांटा। दारागंज स्थित नागवासुकि मंदिर के प्रधानपुजारी श्यामधर त्रिपाठी ने कहा कि मंदिरों और माधवों के स्थलों का पुनरोद्धार करके भाजपा ने जनता के मन में जगह बनाई, जिसका परिणाम उसे इस जीत के रूप में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00 इनसेट
बांटे गए 151 किलो लड्डू
भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खुशी में सड़क, चौराहों के अतिरिक्त मंदिरों में भी जश्न मनाया। ललितादेवी मंदिर में भगवती का फूलों से शृंगार करने सहित देशी घी के एक हजार दीपक भी जलाए गए। घंटा-घडियाल के साथ महाआरती उतारने सहित 151 कुंतल लड्डू भी बांटे गए। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा एवं महामंत्री धीरज नागर की देेखरेख में हुए कार्यक्रम में पीसी वर्मा, सुमित श्रीवास्तव, दिलीप केसरी, सरदार सत्येन्द्र सिह, पार्षद साहिल आरोरा, विक्की चोपड़ा, कौशल केशरवानी, आशीष, शोभित श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें