फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस में 155, बीए में 161 दाखिले

विज्ञापन
155 admission in IPS and 161 in BA - फोटो : AU
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन आईपीएस में कुल 155 दाखिले हुए। वहीं, बीए में 161 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। शुक्रवार को एलएलबी में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया है जबकि बीएससी गणित एवं बीएससी बायोलॉजी में 13 जुलाई को प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

आईपीएस के तहत बृहस्पतिवार को बीए इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में 36, बीए इन मीडिया स्टडीज में 43, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी में 45 एवं मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में 31 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। आईपीएस के तहत शुक्रवार को बीसीए में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। वहीं, बीए में दाखिला लेने वाले 161 अभ्यर्थियों में ओबीसी वर्ग के 89 एवं एससी वर्ग के 72 अभ्यर्थी शामिल हैं।
इविवि में स्नातक प्रवेश
- एलएलबी में 12 जुलाई को सुबह नौ बजे 172 या अधिक अंक अनारक्षित, 169.1 या अधिक ईडब्ल्यूएस 161.5 या अधिक ओबीसी, 150 या अधिक एससी वर्ग
- बीएससी गणित में 13 जुलाई को सुबह नौ बजे 144 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 142 या अधिक ओबीसी, 115 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी बायोलॉजी में 136 जुलाई को सुबह नौ बजे 130 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 141 या अधिक ओबीसी, 118.80 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
इविवि में पीजी प्रवेश
- जंतुविज्ञान में 15 जुलाई को सुबह 10 बजे 196 या अधिक अंक सभी श्रेणी
- प्राचीन इतिहास में 12 जुलाई को सुबह 11 बजे 168 या अधिक अंक सभी श्रेणी
- अर्थशास्त्र में 18 जुलाई को सुबह 11.30 बजे 148 या अधिक अंक सामान्य, 129 या अधिक ओबीसी, 106.4 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- संस्कृत में 12 जलाई को सुबह 11 बजे 115 या अधिक अंक सभी श्रेणी
- मनोविज्ञान में 15 जुलाई को सुबह 10 बजे 154 या अधिक अंक सामान्य, 108 या अधिक ओबीसी, 100 या अधिक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी वर्ग
- समाजशास्त्र में 16 जुलाई को सुबह 10 बजे 130 या अधिक अंक अनारक्षित, 120 या अधिक ओबीसी, 104 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- भौतिक विज्ञान में 12 जुलाई को सुबह 9.30 बजे 169 या अधिक अंक सामान्य, 152 या अधिक ओबीसी, 154 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 120 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
विज्ञापन

- भौतिक विज्ञान मं 15 जुाई को सुबह 11 बजे 120 या अधिक अंक सामान्य, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटीवर्ग
- कंप्यूटर साइंस में 15 जुलाई को सुबह 10.30 बजे 132.30 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- एमसीए में 15 जुलाई को सुबह 11.30 बजे 121.60 या अधिक अंक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- मानव विज्ञान में 12 जुलाई को सुबह 11.30 बजे परास्नातक प्रवेश परीक्षा में समस्त उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं
- रक्षा अध्ययन में 15 जुलाई को सुबह 11 बजे 212 या अधिक अंक अनारक्षित, 186 या अधिक ओबीसी, 152 या अधिक एससी, 196 या अधिक ईडब्ल्यूएस वर्ग
कॉलेजों में प्रवेश
एडीसी (कीडगंज परिसर)
- बीकॉम (केवल छात्र) में 140 या अधिक अंक सभी वर्ग, 80 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी (छात्र एवं छात्राएं) में 128 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए (केवल छात्र) में 100 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वग
एडीसी (जीरो रोड परिसर)
- बीकॉम (केवल छात्राएं) में 140 या अधिक अंक ईब्ल्यूएस, 120 या अधिक ओबीसी, 80 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए (केवल छात्राएं) में 70 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 12 जुलाई को सुबह नौ बजे से)
सीएमपी डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी गणित में 128 या अधिक अंक ओबीसी, 102 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी जीव विज्ञान में 102 या अधिक अंक ओबीसी, 90 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए में 155 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 12 जुलाई को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक)
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में एसटी वर्ग की सीटें एससी वर्ग में परिवर्तित होंगी। 35 या अधिक अंक एससी वर्ग
- बीए में 130 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी बायो में 95 या अधिक अंक ओबीसी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी गणित में 105 या अधिक अंक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी होमसाइंस में 30 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 12 जुलाई को सुबह नौ बजे से)
श्याम प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय
- बीए में 140 या अधिक अंक सामान्य, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी बायो में 140 या अधिक अंक सामान्य, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी मैथ्स में 140 या अधिक अंक सामान्य, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीकॉम में 145 या अधिक अंक सामान्य, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 12 जलाई को सुबह 11 बजे से)
केपी ट्रेेनिंग कॉलेज
बीएड प्रवेश परीक्षा-2019 के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के लिए कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं। काउंसलिंग 15 से 18 जुलाई तक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी।
कला वर्ग- 146 या अधिक अंक सभी वर्ग, 122 या अधिक अंक एससी वर्ग, 92 या अधिक अंक कर्मचारी आश्रित कोटा, सभी अभ्यर्थी एसट वर्ग
विज्ञान वर्ग - 146 या अधिक अंक सभी वर्ग, 126 या अधिक अंक एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- बीए में 15 जुलाई को सुबह नौ बजे 50 या अधिक अंक एसी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए में 16 जुलाई को सुबह नौ बजे 100 या अधिक अंक सभी श्रेणी
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 12 जुलाई को दोपहर एक बजे नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी। मेरिट में शामिल छात्राएं 16 जुलाई को अपराह्न डेढ़ बजे तक प्रवेश ले सकती हैं
- बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मेरिट गिरा दी गई है। संबंधित छात्राएं महाविद्यालय कार्यालय में संपर्क करें
कुलभास्कर में परीक्षा नहीं, इंटर की मेरिट से प्रवेश
- कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार के अनुसार बीएससी जीव विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, शारीरिक शिक्षा, बीएएसी बायोटेक्नेालॉजी एवं बीकॉम की 14 जुलाई को प्रवेश परीक्षा के स्थान पर अब इंटरमीडिएट की मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे। समस्त परीक्षार्थी 15 एवं 16 जुलाई को आवश्यक अभिलेखों एवं शुल्क के साथ प्रवेश के लिए उपस्थित हों। अनुपस्थित रहने पर प्रवेश मेरिट में शामिल अगले अभ्यर्थी को दे दिया जाएगा।
बीएससी कृषि की सामान्य वर्ग की 40 सीटें भरीं
- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में बीएससी कृषि की काउंसलिंग शुरू हो गई है। संबद्ध सहायता प्राप्त महाविद्यालय कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज की सामान्य वर्ग की 40 सीटें भर गईं हैं। राज्य विवि की उपकुलसचिव दीप्ति मिश्रा के अनुसार शेष आरक्षित सीटों एवं स्ववित्त पोषित कॉलेजों में बीएससी कृषि में प्रवेश के लिए 15 जुलाई को काउंसलिंग कराई जाएगी।
कैंपस
- इविवि में हिंदी बीए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थी जिन्होंने प्रवेश ले लिया है, वे हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में नामांकन कराके अपनी कक्षाओं में बैठें
- इविवि में स्नातक प्रथम वर्ष्ज्ञ 2019-20 में दिव्यांग कोटे के तहत प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई को सुबह 10 बजे डीएसडब्ल्यू कार्यालय में आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित हों
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें