फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगध के जनरल कोच में आग की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मगध के जनरल कोच में आग की सूचना से हड़कंप
विज्ञापन

0 शार्ट सर्किट की वजह से निकला था तेज धुआं, मांडा रोड में खाली किया गया कोच
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस के जनरल कोच में आग की सूचना से बुधवार को हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इंजन से तीसरे कोच में शार्ट सर्किट से तेज धुआं निकल रहा था। यात्रियों के शोरशराबे एवं चेन पुलिंग के बाद ट्रेन मांडा रोड स्टेशन पर रोकी गई। इसके बाद यहां अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई गई। इस अफरातफरी में ट्रेन तकरीबन डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। बाद में कोच खाली कराया गया, तब ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 7.15 बजे मगध एक्सप्रेस इलाहाबाद से चली थी। ऊंचडीह स्टेशन पर इंजन से तीसरे जनरल कोच (कोच संख्या 62403) से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। धुआं निकलता देख यात्री शोर करने लगे। बाद में मांडा रोड स्टेशन की लूप लाइन में सुबह 8.44 बजे ट्रेन को रोका गया। ट्रेन के रुकते ही जनरल कोच में बैठे तमाम यात्री बाहर उतर गए। यहां ट्रेन ड्राइवर अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंचे। जांच के दौरान मालूम पड़ा कि शार्ट सर्किट की वजह धुआं निकला है। यहां यात्रियों ने कहा कि ट्रेन से कोच अलग किया जाए। बाद में एहतियातन कोच ही खाली करवा लिया गया और जनरल कोच में बैठे यात्री दूसरे कोच में शिफ्ट किए गए। इस आपाधापी में ट्रेन सुबह 10.10 बजे वहां से रवाना हुई। एनसीआर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता के मुताबिक शार्ट शर्किट की वजह से धुआं निकला था। इसे थोड़ी ही देर में बुझा दिया गया था। इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों के संचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें