फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजी कर्मचारी की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेकनंदन के निधन की मजिस्ट्रेटी जांच का आश्वासन
विज्ञापन

0 डीएम से मिले एजी कर्मी, पत्नी की आशंका पर जांच की उठाई मांग
0 पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये तथा अन्य मदद तत्काल दिए जाने का सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज। चुनावी ड्यूटी के दौरान एजी कर्मी विवेकनंदन की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग शुरू हो गई है। विवेकनंदन की पत्नी की ओर से आशंका जताए जाने पर शनिवार को डीएम से मिलने वाले कर्मचारियों ने यह मांग उठाई। डीएम ने भी आरोपों की गंभीरता की परख के बाद जांच कराने का आश्वासन दिया।
प्राथमिक विद्यालय शेरपुर बूथ पर नियुक्त विवेकनंदन की मतदान के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई थी। इसमें प्रशासनिक लापरवाही की बात सामने आई थी। कांफेडेरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स के बैनर तले एजी ऑफिस के कर्मचारियों तथा रिटायर कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीएम से मिला। पत्नी का कहना है कि विवेकनंदन का निधन सामान्य परिस्थिति में नहीं हुआ है। उनसे जबरदस्ती कुछ कराने की कोशिश की गई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने पूरी घटना में प्रशासनिक अफसरों की भूमिका भी पर सवाल उठाया है। पत्नी की इन्हीं आशंकाओं को डीएम के सामने रखते हुए कर्मचारियों ने मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी का कहना है कि शिकायतों की गंभीरता को देखा जाएगा। जरूरत हुई तो मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने विवेननंदन के परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक मदद की मांग की। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे सुभाष पांडेय ने बताया कि डीएम ने 10 लाख रुपये की मदद जल्द दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने नोडल अफसर से प्रगति के बारे में भी पूछा। सिंचाई विभाग के कर्मचारी आशीष तिवारी की भी मतदान से लौटते समय हत्या कर दी गई थी। कर्मचारियों ने उनके परिवार को भी तत्काल मदद पहुंचाने की मांग की। कर्मचारियों ने पुलिस कर्मियों की तरह विवेकनंदन के परिवार को भी सेवानिवृत्त होने की तारीख तक पूरा वेतन दिए जाने की मांग की। साथ ही एक आश्रित को जल्द नौकरी दिए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने 55 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी न लगाने, बूथ पर बिजली, पानी, चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग का ज्ञापन भी डीएम को सौंपा। डीएम का सभी मांगों पर सकारात्मक रुख रहा और उन्होंने हर स्तर पर मदद का आश्वासन दिया। डीएम से मिलने वालों में आल इंडिया ऑडिट एंड काउंट्स एसोसिएशन के सहायक महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र, ऋशेश्वर उपाध्याय, विनोद तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें