फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुरंतो होगी बंद, हर रोज चलेगी हमसफर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली दुरंतो होगी बंद, रोज चलेगी हमसफर
विज्ञापन

0 सप्ताह में चार दिन नई दिल्ली तो तीन दिन आनंद विहार जाएगी हमसफर एक्सप्रेस
0 13 सितंबर से नियमित चलेगी ट्रेन, दुरंतो का आखिरी सफर 12 सितंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस का संचालन सितंबर माह से बंद हो जाएगा। इसके स्थान पर रेलवे इलाहाबाद जंक्शन से आनंद विहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाएगा। 13 सितंबर 2019 से हमसफर एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा, जबकि दुरंतो का आखिरी सफर 12 सितंबर को होगा। अभी सप्ताह में तीन दिन ही हमसफर एक्सप्रेस चलती है। नई व्यवस्था के तहत हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन नई दिल्ली एवं तीन दिन आनंद विहार तक जाएगी।
अभी जंक्शन से दुरंतो और हमसफर एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में तीन-तीन दिन ही होता है। दुरंतो रविवार, मंगलवार एवं बृहस्पतिवार और हमसफर सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालित होती है। शुक्रवार को दोनों ही ट्रेनें यहां से नहीं चलती हैं। इस वजह से शुक्रवार को प्रयागराज एक्सप्रेस में ज्यादा भीड़ हो जाती थी। फिलहाल अब हमसफर एक्सप्रेस के नियमित चलने से दिल्ली के लिए शुक्रवार को भी जंक्शन से सीधी ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा। 20 कोच की हमसफर एक्सप्रेस में 18 कोच थर्ड एसी श्रेणी के एवं दो कोच जेनरेटर यान के रहेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक 13 सितंबर से हमसफर एक्सप्रेस का नंबर इलाहाबाद से 12275 एवं नई दिल्ली से 12276 हो जाएगा। यह नंबर अभी दुरंतो एक्सप्रेस का है। बताया कि ट्रेन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को नई दिल्ली एवं सोमवार, बुधवार, शनिवार को आनंद विहार तक जाएगी। इसी तरह नई दिल्ली से मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार, रविवार और आनंद विहार से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ट्रेन चलेगी। इलाहाबाद से 13 सिंतबर एवं नई दिल्ली से 14 सितंबर से ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ फरवरी 2010 को शुरू हुई थी दुरंतो एक्सप्रेस
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस का संचालन नौ फरवरी 2010 को शुरू हुआ था। तब पहली बार इस ट्रेन में कलरफुल कोच लगाए थे, जो देखने में खासे आकर्षक थे। इस ट्रेन में स्लीपर के नौ, थर्ड एसी के पांच, एसी टू के तीन एवं फर्स्ट एसी का एक कोच है। दो कोच जेनरेटर यान के भी है। दुरंतो एक्सप्रेस इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली पहली ऐसी ट्रेन रही जो 7.55 घंटे में यात्रियों को दिल्ली पहुंचा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें