फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की बायोपिक रोकने पर सुनवाई पांच को

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र-
विज्ञापन

000000000000000
मोदी की बायोपिक की रिलीज रोक ने पर सुनवाई पांच को
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज को रोकने के लिए दाखिल जनहित याचिका पर अब पांच अप्रैल को सुनवाई होगी। कोर्ट ने इस मामले को पांच अप्रैल को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। भीम सेना के सनाउल्लाह की याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन

कोर्ट को बताया गया कि याची ने फिल्म की रिलीज रोकने को लेकर चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। चुनाव आयोग इस पर संज्ञान लेकर मामले को देख रहा है। फिल्म का प्रसारण पांच अप्रैल को होना है। याचिका पर अधिवक्ता सुनील यादव और निर्वाचन आयोग की ओर से पीएन राय ने पक्ष रखा। चुनाव आयोग द्वारा संज्ञान लिए जाने की बात पर कोर्ट ने इसे अब पांच अप्रैल को प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। याची का कहना है कि फिल्म की रिलीज से प्रधानमंत्री का महिमामंडन होगा जो कि वाराणसी से लोकसभा के प्रत्याशी हैं। यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें