फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में किन्नरों की जीवन शैली की छायाचित्रों में झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
छायाचित्रों में झलका किन्नरों का कुंभ
विज्ञापन

निराला आर्ट गैलरी में किन्नरों के आध्यात्मिक जीवन शैली पर आधारित दो दिनी छायाचित्र प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कुंभ में किन्नरों की आध्यात्मिक-सांस्कृतिक जीवन शैली, पेशवाई, शाही स्नान,पूजा-ध्यान, सत्संग से जुड़ी तस्वीरों पर आधारित प्रदर्शनी देखने के लिए शुक्रवार को दिन भर जिज्ञासुओं की भीड़ लगी रही। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय की निराला आर्ट गैलरी में यह प्रदर्शनी शनिवार तक चलेगी। छायाचित्रकार कमल किशोर ‘कमल’ के कैमरे में कैद किन्नर अखाड़ा की जीवनशैली व कुंभ की तस्वीरों को इसमें प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थियों से लड़कर और जीतकर महिलाएं अपने मुकाम तक पहुंच सकती हैं। जब भी महिलाएं घर से बाहर निकल कर कुछ करना चाहती हैं, तब उन्हें समाज के ताने सुनने पड़ते हैं। फिर भी, इस दौर मेंमहिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उनका कहना था कि लोगों ने कुंभ में पाप को धोया है,शरीर को नहीं। किन्नर अखाड़ा सदैव समाज को जोड़ने के साथ मानवता की सेवा में लगा रहेगा। प्रयागराज ने उन्हें जो सम्मान और स्नेह दिया, उसे वह हमेशा याद रखेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा काशी क्षेत्र शिक्षक प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ शैलेश कुमार पांडेय ने प्रदर्शनी में लगे किन्नर अखाड़े के छायाचित्रों को सराहा। कहा कि इन चित्रों में किन्नर समाज के संघर्ष की झलक मिलती है। संचालन के राशि कुमार ने किया। इस मौकेपर किन्नर अखाड़े की डॉ योगेश्वरी, धनंजय चोपड़ा, एसके यादव, अनिल रंजन भौमिक, अनिता गोपेश, राधेश्याम अग्रवाल, पूनम किशोर, बिमल किशोर, सरदार पतविंदर, प्रमोद बंसल, डॉ सुनीत कुमार सिंह, राज किशोर आनंद किशोर सहित कई छात्र -छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें