फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायक ने कराई जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र (कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी के लिए खास)
विज्ञापन

000000000000000000000000000000000000

पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायक ने कराई जमानत
प्रयागराज। सपा सरकार में मंत्री और जौनपुर से विधायक रहे पारस नाथ यादव, बिजनौर के पूर्व विधायक मनोज कुमार पारस और आरएलडी के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने सोमवार को स्पेशल कोर्ट एमपी/एमएलए में हाजिर होकर अपने-अपने मुकदमों में जमानतें कराई। इन तीनों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री पारस नाथ यादव के खिलाफ जौनपुर के जफराबाद थाने में बिना अनुमति के चुनाव कार्यालय खोल कर आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा आठ अप्रैल 2009 को दर्ज कराया गया था। आरएलडी के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा पर गाजियाबाद के मोदीनगर थाने में लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत बिना अनुमति के जनसभा करने और धर्म के नाम पर वोट मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। इसी प्रकार से बिजनौर के नगीना विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक मनोज कुमार पारस के खिलाफ छजलैट थाना मुरादाबाद में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने का केस दर्ज है। तीनों के हाजिर होकर जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करने पर स्पेशल कोर्ट ने इनकी जमानतें मंजूर कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें