फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक के खिलाफ अवमानना याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
निदेशक उच्च शिक्षा के खिलाफ अवमानना याचिका
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट ने उच्च शिक्षा निदेशक प्रीति गौतम के खिलाफ दाखिल अवमानना याचिका पर जानकारी तलब की है। कोर्ट ने कहा कि विपक्षी इस मामले में यदि कोई आपत्ति दाखिल करना चाहती हैं तो वह भी कर सकती हैं। याचिका पर 15 फरवरी सुनवाई होगी। याचिका असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के अभ्यर्थी आशीष बाजपेयी और अन्य ने दाखिल की है। इस पर न्यायमूर्ति सुनीत कुमार सुनवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

याचीगण का कहना है कि उत्तर शिक्षा आयोग ने 42 विषयों के 1750 सहायक अध्यापकों की भर्ती का विज्ञापन 2014 में जारी किया था। नियुक्ति प्रक्रिया के तहत ऑफलाइन काउंसलिंग का नियम था। 38 विषयों में काउंसलिंग हो गई तो बचे हुए तीन विषयों में जंतु विज्ञान, भौतिकी तथा रसायन विज्ञान विषय की काउंसलिंग के लिए सरकार ने नियम बदल दिया और इसे ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया। इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। हाईकोर्ट ने ऑफलाइन काउंसलिंग कराने का नवंबर 2018 को आदेश दिया। मगर, कोर्ट के आदेश का पालन करने के बजाए आयोग ने विशेष अपील दाखिल कर दी। अपील पर कोई स्थगनादेश नहीं है। कोर्ट ने अगली तारीख पर जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें