बस्ती विधायक का वारंट वापस
प्रयागराज। नाली के विवाद में लंबित परिवाद में बस्ती के विधायक संजय जायसवाल ने शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट (एमपीएमएलए) में हाजिर होकर अपने खिलाफ जारी वारंट को निरस्त कराने की अर्जी दी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद वारंट निरस्त कर दिया और 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है। यह आदेश स्पेशल जज पवन कुमार तिवारी ने दिया है।
घटना 20 फरवरी 2008 की बस्ती के पुरानी बस्ती थाने की है। वादी अशर्फी खटिक ने विधायक संजय जायसवाल और नन्द कुमार गुप्ता के खिलाफ जमीन और नाली के कब्जे को लेकर हुए विवाद में परिवाद दाखिल किया था।