फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग से संबंधित खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित- हेडिंग बदली गई है।
विज्ञापन


नोट: सभी केंद्र
-------------

पीसीएस-2016 के
इंटरव्यू 10 दिसंबर से
0 24 जनवरी तक चलेंगे साक्षात्कार, फरवरी में परिणाम संभावित
0 इंटरव्यू में शामिल होंगे 1993 अभ्यर्थी, विस्तृत कार्यक्रम जल्द
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2016 के इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है। साक्षात्कार 10 दिसंबर से शुरू कराए जाएंगे और 24 जनवरी तक चलेंगे। आयोग की ओर से दो-तीन दिनों में साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा का अंतिम परिणाम अगले साल फरवरी में आने की संभावना है।
पीसीएस-2016 के तहत 633 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 20 मार्च 2016 और मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से आठ अक्तूबर-2016 तक आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नों के विवाद के कारण मुख्य परीक्षा का परिणाम फंसा रहा। बाद में कॉपियों के मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञ नहीं मिल रहे थे। किसी तरह मूल्यांकन का काम पूरा हुआ तो आयोग के आठ में से सात सदस्य रिटायर हो गए। सदस्य ही इंटरव्यू बोर्ड के अध्यक्ष होते हैं। सदस्यों के न होने के कारण मूल्यांकन के बाद परिणाम तैयार होने के बावजूद रोक लिया गया। इस माह शासन ने जब छह सदस्यों की नियुक्ति की तो आयोग ने 16 नवंबर को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया, जिसमें 1993 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि साक्षात्कार 10 दिसंबर से 24 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम दो-तीन दिनों में जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अंतिम दो सदस्यों के ज्वाइन करते ही तिथि घोषित
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में नियुक्ति किए छह में से अंतिम दो सदस्यों ने भी सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। सभी सदस्यों के ज्वाइन करते ही आयोग ने पीसीएस-2016 के इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी। पूर्व आईपीएस अधिकारी आलोक प्रसाद और गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास के प्रो. रजवंत राव ने आयोग में बतौर सदस्य कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व बाकी चार सदस्य ज्वाइन कर चुके हैं।
------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें