फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील पर कांग्रेसियों का भाजपा सांसद के घर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राफेल डील पर भाजपा सांसद के घर प्रदर्शन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सांसद आवास पर फेंकीं चूड़ियां, हंगामे पर पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। राफेल डील पर मचे घमासान के बीच कांग्रेस जनों ने सोमवार को भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्त के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। इस मसले पर पीएम की चुप्पी से नाराज प्रदर्शनकारियों ने सांसद आवास के सामने चूड़ियां भी फेंकीं। जानकारी मिलने पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई और समझा बुझा कर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे कांग्रेसियों ने राफेल सौदे के विरोध में सांसद श्यामाचरण गुप्त के आवास पर नारेबाजी की। हंगामा कर रहे कांग्रेसियों को वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बाहर करने की कोशिश की तो वह चूड़ियां फेंकने लगे। शोरशराबा बढ़ने पर सांसद के पुत्र विदुप बाहर निकले लेकिन, प्रदर्शनकारियों ने उनसे वार्ता से इंकार कर दिया। प्रदर्शनकारी सांसद से वार्ता करने के लिए अड़े थे। बवाल बढ़ते देख सांसद के निजी सचिव ने जार्जटाउन पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में ही कई थानों की फोर्स पहुंच गई। फिर, समझाबुझा कर कांग्रेसियों को वहां से हटाया गया। प्रदर्शन करने वालों में बाबा तिवारी, हसीब अहमद, नफीस अनवर, श्याम सुंदर शर्मा, इस्तियाक अहमद, अतुल तिवारी, मोहम्मद हसीन, नफीस कुरैशी, नागेंद्र मिश्रा, महताब खान, रिंकू तिवारी, रामजी यादव समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें