फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 1343 स्कूलों में नहीं हैं बाउंड्रीवॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के 1343 स्कूल ऐेसे हैं, जिनमें अभी तक बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं कराया गया है। स्कूली बच्चों को सुरक्षित करने के लिए डीएम ने सभी प्रधानों को पत्र भेजकर अविलंब बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराने को कहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को विकास कार्य कराने के लिए मिलने वाली धनराशि को कायाकल्प योजना के तहत खर्च किया जाएगा। डीएम ने ग्राम पंचायतों को भेजे पत्र में ऐसे स्कूलों में बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने को कहा है, जहां अभी तक नहीं बनी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 1343 स्कूलों की सूची प्रस्तुत की है, इसमें अभी तक बाउंड्रीवॉल का निर्माण नहीं कराया गया है। गांव में विकास की कड़ी से जोड़ते हुए ऐसे स्कूलों का स्थल विकास और बाउंड्रीवाल निर्माण कराने को कहा है। फिलहाल इन दिनों से मनरेगा के तहत 248 स्कूलों में बाउंड्रीवाल निर्माण कराने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। एपीओ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही बाउंड्रीवाल निर्माण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें