पार्षदों ने मांगा 20 हजार का मानदेय
इलाहाबाद। पार्षदों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्षद जमीनी स्तर पर समाज की सेवा करते हैं। इस वजह से तमाम पार्षद अपना कोई निजी व्यवसाय भी नहीं कर पाते। पार्षदों ने कहा कि उनके पास आय का कोई जरिया भी नहीं है। इसलिए विधायक बीस हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय शासन से दिलाने कार्य करें। इस दौरान मेयर को भी एक लाख रुपये का मानदेय दिए जाने की मांग की। इस पर विधायक ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि वह उनकी यह मांग विधानसभा के सत्र में रखी जाएगी। इस दौरान पार्षद नंद लाल हेला, ओपी द्विवेदी, जयेंद्र कुमार सरोज, कमलेश तिवारी, सुनीता श्रीवास्तव, राधा देवी, मंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।