फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर को पीटकर किया अधमरा, नकदी और आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू इलाके के चौरा गांव के पास बदमाशों ने मंगलवार रात बहन के घर से लौट रहे राहगीर को अपना निशाना बना लिया। रात करीब साढ़े दस बजे बदमाशों ने बाइक रोककर पत्नी के साथ आ रहे युवक को पीटकर नकदी और जेवरात छीन लिए। विरोध करने पर उसे अधमरा कर दिया। घायल युवक को इलाहाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोहंडौर इलाके के उसकापुर गांव निवासी छोटेलाल मिश्र पुत्र शीतला प्रसाद मिश्र मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे अंतू इलाके के छतरपुर स्थित बहन के घर से पत्नी प्रभावती के साथ लौट रहे थे। रास्ते में छह की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उन्हें रोककर नगदी और जेवरात छीन लिए। विरोध करने पर पीटकर अधमरा कर दिया। वहीं अंतू पुलिस का कहना है कि घटना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें