जिले में 42 बालश्रम विद्यालयों के संचालन के लिए शुक्रवार को अफीमकोठी में आवेदन करने वाले 119 संस्थाओं का साक्षात्कार हुआ। विद्यालय संचालन की जिम्मेदारी लेने के लिए जिले के साथ ही गैरजनपद की नामीगिरामी संस्थाओं ने आवेदन कर रखा था। सीआरओ शिवपूजन की अध्यक्षता में होने वाला साक्षात्कार देर शाम तक चलता रहा। हालांकि करीबी संस्थाओं को लाभ पहुंचाने के लिए नेताओं के फोन घनघनाते रहे।