फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : जिले में 21 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : जिले में 21 परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील
विज्ञापन

इन केंद्रों पर तैनात होंगे सशस्त्र पुलिस कर्मी, एसटीएफ भी करेगी निगरानी
नकल रोकने के लिए नौ सचल दस्ते, ब्लॉकवार बनाए गए 20 सेक्टर प्रभारी

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा के मद्देनजर जनपद में 21 केंद्रों को नकल के लिहाज से अति संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। इसके साथ 76 परीक्षा केंद्र संवेदनशील माने गए हैं। नकल अति संवेदनशील केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सशस्त्र पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे, जबकि एसटीएफ भी इनकी निगरानी करेगी।
इस बीच छह फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने भी तैयारी तकरीबन पूरी कर ली है। नकल रोकने के लिए नौ सचल दस्ते तथा ब्लॉकवार 20 सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं। ये प्रभारी विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य हैं। डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा के मुताबिक सचल दस्ते औचक निरीक्षक करेंगे। साथ ही नकल की सूचना मिलने ही तत्काल परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे। इसी तरह परीक्षा के दौरान हर सेक्टर प्रभारी प्रतिदिन पांच-छह परीक्षा केंद्रों का गहन निरीक्षण करेंगे और नकल विहीन परीक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

00
अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
कौड़िहार-2 के गांजा में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं करेहदा में आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कौड़िहार के मेंडारा में ग्राम सेवा इंटर कॉलेज, होलागढ़ के मुकुंदपुर में शेरवानी स्मारक इंटर कॉलेज एवं कृष्णानगर में चौधरी महाराजदीन यादव स्मारक इंटर कॉलेज, सोरांव के इस्माइलगंज में हनुमंत दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज इस्माइलगंज, बहादुरपुर के दुबावल ककरा में महर्षि दुर्वाषा इंटर कॉलेज, धनूपुर के लोकमानपुर में सर्वोदय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, खरगापुर महाजना में महर्षि गार्गेय इंटर कॉलेज एवं भुई बरौत में किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हंडिया के बरौत में सेठ गंगा राम जायसवाल इंटर कॉलेज, सैदाबाद के मोतिहा में पब्लिक इंटर कॉलेज एवं बलरामपुर बरेठी में बाला प्रसाद कुशवाहा इंटर कॉलेज, करछना के घटवा स्थित ऋंगी ऋषि इंटर कॉलेज, चाका के केशवपुर करछना में श्रीरामदास सिंह इंटर कॉलेज, मेजा के कोहडार में रामानुज इंटर कॉलेज, कोहडार में लाला जंगी लाल इंटर कॉलेज, मेजा खास में लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज एवं गुनई गहरपुर में दंडी स्वामी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उरुवा के सिरसा में लाला राम अग्रवाल इंटर कॉलेज एवं उरुवा खास में सत्य नारायण इंटर कॉलेज।
00
हाईस्कूल में प्रमुख विषयों की परीक्षा में पूरे समय केंद्र पर रहेंगे प्रभारी
हाईस्कूल में प्रमुख विषयों की परीक्षा के दौरान सेक्टर प्रभारी पूरे समय केंद्रों पर डटे रहेंगे। डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि नौ फरवरी को अंग्रेजी, 12 फरवरी को 13 फरवरी को गणित, 16 फरवरी को वाणिज्य एवं 20 फरवरी को विज्ञान की परीक्षाएं होंगी। योजना बनाई जा रही है कि इन परीक्षाओं के दौरान सेक्टर प्रभारी केंद्रों पर नकल रोकने के लिए पूरे समय मौजूद रहें।
00
परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण आज से
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं से संबंधित सादी उत्तर पुस्तिकाओं (अ एवं ब) का वितरण जिले के परीक्षा केंद्रों में 23 जनवरी से शुरू होगा। डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा के मुताबिक 23 एवं 24 जनवरी को यमुनापार की करछना, बारा, मेजा एवं कोरांव तहसील के परीक्षा केंद्रों पर होगा। इसी तरह 25 एवं 27 जनवरी को गंगापुर के फूलपुर, सोरांव एवं हंडिया तहसील तथा 29 जनवरी को सदर क्षेत्र (सदर एवं 96 गांव) के परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं वितरीत की जाएंगी। डीआईओएस ने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को परीक्षा केंद्रों पर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर उत्तर पुस्तिका वितरित करने का निर्देश दिया है।

सीएम 30 को करेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा तैयारी की समीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षा की पहली बार मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे। 30 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ.दिनेश शर्मा, मुख्य सचिव राजीव कुमार तथा अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल की मौजूदगी में दिन में साढ़े 12 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रत्येक जिले के डीएम, एसएसपी एवं डीआईओएस को नकल विहीन परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन

00
हर परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर होगा टाइम टेबल
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले हर परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर उनके विषयों के हिसाब से टाइम टेबल होगा। इसके तहत इंटरमीडिएट में कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग छात्र-छात्राओं की विषयवार परीक्षाएं किन-किन तिथियों पर होंगी, यह उनके प्रवेश पत्र के पिछले हिस्से पर छापा गया है। यही व्यवस्था हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी होगा। प्रवेश पत्र पर टाइम टेबल इसलिए छापा गया है क्योंकि परीक्षार्थी उसे संभाल कर रखते हैं और इससे वे परीक्षा तिथियां भी याद रख सकेंगे। दूसरी ओर यूपी बोर्ड मुख्यालय से क्षेत्रीय कार्यालय को प्रवेश पत्र भेजने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वहां से इन प्रवेश पत्रों को संबंधित विद्यालयों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें