फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई सीपीओ की परीक्षा एक से सात जुलाई के बीच

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000

एसआई सीपीओ की परीक्षा एक से सात जुलाई के बीच
0 इलाहाबाद समेत आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और पटना में शामिल होंगे एक लाख 57 हजार 682 अभ्यर्थी
0 सुबह 10 से 12 दिन में 2.45 से शाम 4.45 बजे के बीच होगी परीक्षा, इलाहाबाद में बनाए गए 10 केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की एसआई सीपीओ पद के लिए भर्ती परीक्षा एक से सात जुलाई के बीच होगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए देशभर से सात लाख 21 हजार 574 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े केद्रों पर एक लाख 57 हजार 682 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 एवं दोपहर 2.45 से शाम 4.45 बजे के बीच होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिए गए।
विज्ञापन

इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े जिले इलाहाबाद में 23961 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह आगरा में 10 केंद्रों पर 22046, कानपुर में चार केंद्रों पर 12212, लखनऊ में 17 केंद्रों पर 30510, वाराणसी में सात केंद्रों पर 14270 तथा पटना (बिहार) के 14 केंद्रों पर 54683 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक इलाहाबाद, आगरा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में यह परीक्षा एक से पांच जुलाई के बीच होगी, जबकि पटना में एक से साल जुलाई के बीच सम्पन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें