फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का 150 स्थापना दिवस आज, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Fri, 03 Feb 2023 01:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। हाईकोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के लिए व्यापक इंतजाम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। हाईकोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के लिए व्यापक इंतजाम कर दिए गए हैं। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए हाईकोर्ट की ट्रैफिक व्यवस्था को डायवर्ट कर दिया गया है। सारे वाहनों को पोलो ग्राउंड पर खड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम बम्हरौली एयरपोर्ट से कार द्वारा शाम को चार बजे हाईकोर्ट पहुंचेंगे। यहां एक घंटे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इस दौरान वह पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रहे स्व. केसरीनाथ त्रिपाठी, स्व. आरपी गोयल, स्व. एससी बुधवार तैल चित्र के साथ ही हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संशोधित बाईलॉज का भी अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में मथुरा के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने बताया कि बार के सभी सदस्यों से कहा गया है कि वे अपने वाहन पोलो ग्राउंड पर खड़ा करेंगे। यह व्यवस्था तीन और चार फरवरी, दोनों दिन रहेगी। समापन समारोह कल, केंद्रीय कानून मंत्री होंगे मुख्य अतिथि इसके बाद शनिवार को होने वाले समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू होंगे।

इस दौरान बार के सदस्य रहे सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति विक्रमनाथ, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, राजस्थान के मुख्य न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन सहित कई और गणमान्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।

अधिवक्ताओं को आना होगा परिचय पत्र के साथ

अधिवक्ताओं को अपने परिचयपत्र के साथ ही आना होगा। उनका प्रवेश सामान्य दिनों की तरह ही सभी प्रवेशद्वारों से होगा। कार्यक्रम में उन्हें चार बजे से पहले ही उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें