फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में 150 करोड़ रुपये की लागत का बनेगा कैंसर संस्थान

Tue, 26 Jul 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद और उसके आसपास के जिलों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर। कैंसर जैसे गंभीर रोगों के इलाज के लिए लोगों को अब मुंबई, दिल्ली या लखनऊ जाने की जरूरत नहीं होगी। कैंसर पीड़ित मरीज अपना सस्ता इलाज इलाहाबाद में भी करा सकेंगे। केंद्र सरकार ने संगम नगरी में कैंसर संस्थान खोलने के लिए 150 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। अब राज्य सरकार को कैंसर संस्थान के लिए जमीन उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

इसके बाद कैंसर संस्थान का निर्माण शुरू हो जाएगा।
इलाहाबाद में कैंसर संस्थान खोले जाने की मंजूरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दी है। यहां कैंसर संस्थान खुलने के बाद भदोही, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी आदि जिले के लोगों को भी फायदा मिलेगा। दरअसल इलाहाबाद में जो कैंसर के अस्पताल आदि हैं, वहां ज्यादा सुविधाएं नहीं हैं। इस वजह से लोगों को इलाज के लिए लखनऊ, दिल्ली या मुंबई जाना पड़ता है।
इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने इलाहाबाद स्थित मेडिकल कालेज को सुपर स्पेशियलटी के रूप में विकसित करने के लिए भी 180 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। सुपर स्पेशियलटी के रूप में विकसित होने के बाद मेडिकल में जहां कई अत्याधुनिक मशीनें आ जाएंगी तो वहीं तमाम तरह के गंभीर रोगों का भी इलाज हो सकेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को प्रेसवार्ता में इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें