फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब कल करेंगे आत्महत्या': चारों दोस्तों का बदल गया था मन, ट्रेन के आगे कूदा अभय...सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

Thu, 23 Jan 2025 04:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के मेजा में एक 15 वर्षीय अभय विश्वकर्मा ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। किशोर के साथ उसके तीन दोस्त भी आत्महत्या करने गए थे। लेकिन बीच में ही चारों का मन बदल गया। 
विज्ञापन
मेजा में किशोर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठवीं के छात्र अभय विश्वकर्मा (15) की आत्महत्या के बाद जांच में एक और तथ्य सामने आया है। किशोर के साथ तीन अन्य साथी भी आत्महत्या करने गए थे। इस बीच चारों का मन बदल गया और कहा कि अब कल आत्महत्या करेंगे। चारों लौटने लगे, लेकिन अभय ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसके अलावा एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


18 जनवरी की शाम उरुवा के अजय विश्वकर्मा का बेटा अभय ने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अमिलिया कला में ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी। पुलिस ने अभय की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया था।

जिसमें उसने लिखा था कि कस्बे के कोटेदार सुनील केशरी ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कमरे में बंदकर पीटा था। जिससे मेजा के अमिलिया कला में किशोर की आत्महत्या के मामले में सामने आया। तथ्य वह क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने सुनील केशरी और दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उधर, घटना के दो दिन बाद एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें अभय तीन साथियों संग कह रहा है कि सुनील की पिटाई से क्षुब्ध होकर हम आत्महत्या करने जा रहे हैं। 

उसने कहा है कि मम्मी-पापा सुनील के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई कराइएगा। अंत में मम्मी-पापा को प्रणाम भी कहा था। अभय की पिटाई से उसके साथी भी क्षुब्ध थे। पुलिस के अनुसार अभय के साथ उसके तीन अन्य साथी आत्महत्या करने गए थे। कुछ देर ट्रेन नहीं आई तो सभी ने कहा कि अब आत्महत्या कल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें