Mahakumbh : महाकुंभ के 15 पांटून पुल खोले गए, यात्रियों, वसंत पंचमी की तैयारियों में जुटा प्रशासन
Sun, 02 Feb 2025 09:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
सार
मेला प्रशासन ने वसंत पंचमी स्नान को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए जानकारी साझा की है। इसका प्रसारण भी मेला क्षेत्र में लगे एलईडी बोर्ड पर किया गया।
मेला प्रशासन ने वसंत पंचमी स्नान को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए जानकारी साझा की है। इसका प्रसारण भी मेला क्षेत्र में लगे एलईडी बोर्ड पर किया गया। मेला प्रशासन के मुताबिक अरैल से झूंसी जाने के लिए पुल नंबर 28 खुला है।
विज्ञापन
संगम से झूंसी जाने के लिए पुल नंबर 2,4, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 23 व 25 खोल दिए गए हैं। इसी तरह झूंसी से संगम जाने के लिए श्रद्धालु पुल नंबर 16, 18, 21 और 24 का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं झूंसी से अरैल जाने के लिए पुल नंबर 27 व 29 खुले हैं। श्रद्धालु इन मार्गों का प्रयोग कर आसानी से आवागमन कर सकेंगे।