अप दिशा की ट्रेनें :
वापसी में गोरखपुर-एलटीटी (11056), छपरा-एलटीटी (11060), छपरा-चेन्नई सेंट्रल (12670), मुजफ्फरपुर-वलसाड (19052), धनबाद-कोल्हापुर (11046), रक्सौल-एलटीटी (15267), नौतनवा-दुर्ग (18202), गोरखपुर-पुणे (11038), पटना-पूर्णा (17609), अयोध्या कैंट-एलटीटी (22104), रांची-एलटीटी (18609), पटना-बांद्रा (22972), बनारस-पुणे (22132), गुवाहाटी-एलटीटी (15648) और छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19046) निर्धारित तिथियों पर 5 मिनट के लिए ठहरेंगी।
प्रयागराज और पटना के बीच चलेगी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन
शारदीय नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन और पटना जंक्शन के बीच एक विशेष अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का संचालन 11 से 26 अक्तूबर तक होगा।
12 मेमू कोच वाली यह ट्रेन यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगी। गाड़ी संख्या 04182 प्रयागराज जंक्शन से प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर नैनी, मेजा रोड, मांडा रोड, विंध्याचल (दोपहर 12:35/12:40), मिर्जापुर, चुनार और आरा होते हुए रात 08:15 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी।
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04181 पटना जंक्शन से प्रतिदिन रात 9 बजे चलकर दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और विंध्याचल (सुबह 04:35/04:40) रुकते हुए अगले दिन सुबह 06:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।