फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के साथ पूरा हुआ गंगा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन के साथ पूरा हुआ गंगा महोत्सव
विज्ञापन

इलाहाबाद (ब्यूरो)। गंगा के तटों पर आयोजित दस दिवसीय गंगा महोत्सव सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। हरिहर आरती समिति की ओर से गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। पूरे रास्ते प्रसाद वितरण हुआ। इसके पहले अध्यक्ष सुरेश चंद्रा की अगुवाई में गंगा पूजा हुई। भक्तों को घाटों की स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष लाल जी यादव, संजय कुमार, संजू मेहरोत्रा, राधे श्याम, मिठाई लाल, रेनू मिश्रा, धीरू मिश्रा, आरती सिंह, सीताराम, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी नरेंद्र मौर्य के मुताबिक समिति की ओर से रामघाट पर होने वाली गंगा आरती अपने निर्धारित समय पर प्रतिदिन होती रहेगी।
विज्ञापन


योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा
इलाहाबाद (ब्यूरो)। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास की बैठक सोमवार को चकिया स्थित कार्यालय में हुई, जिसमें योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने योग दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने का संकल्प दोहराया। अध्यक्षता सूबेदार सिंह, संचालन भगवान सिंह ने किया। इस अवसर पर श्याम सुंदर पटेल, राधेश्याम केसरवानी, इंद्रभान सहित सैकड़ों योग प्रशिक्षक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें