फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार चुनसव में जमकर बरसे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार चुनाव में 76 फीसदी वोटिंग
विज्ञापन

0 कुल 7522 मतदाताओं ने किया मतदान, चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनने के लिए शुक्रवार को 7522 वोट पड़े। कुल 76 प्रतिशत अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। शनिवार को मतपत्रों की छंटाई तथा रविवार से मतगणना शुरू होगी।
चुनाव की कमान संभाल रहे एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र के मुताबिक बार में कुल 9842 मतदाता थे। कुल 8500 मतपत्र छपवाए गए थे। मतदान शुक्रवार सुबह नौ बजे से प्रारंभ हो गया। शुरुआत में मतदान की रफ्तार धीमी थी, मगर दिन में एक बजे तक हालात यह हो गए कि अधिक भीड़ हो जाने के कारण कई गेट कुछ देर के लिए बंद करने पड़े। महिला अधिवक्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। दिन में एक बजे तक पचास प्रतिशत वोट पड़े गए थे। इस बार मतदाताओं की फोटो खींचने के बाद उनको बैलेट पेपर दिए गए, ताकि किसी प्रकार के फर्जी मतदान को रोका जा सके। मतदान के लिए बनाए गए 18 बूथों पर शाम पांच बजे तक कतार लगी रही। मतदान बंद होने पर कुल 76 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे।
विज्ञापन


एक प्रत्याशी का नाम बैलेट पेपर से गायब
संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए प्रत्याशी वीके जायसवाल का नाम मतपत्र में छपने से रह गया। इसे लेकर हंगामा हो गया। मतदान निरस्त करने की मांग उठने लगी। मगर, वीसी मिश्र के समझाने पर वीके जायसवाल ने अपना नाम वापस ले लिया, जिससे मतदान निरस्त नहीं करना पड़ा।

मतदान केंद्र के बाहर लगा रहा हुजूम
मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का अच्छा खासा हुजूम एकत्र था। कानपुर रोड पर इस बार फ्लाईओवर बन जाने के कारण मतदाताओं का प्रवेश गेट संख्या पांच से कर दिया गया था। समर्थक हाथ में पर्चियां और पम्फलेट लेकर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मनाते रहे।

अधिवक्ता एकता के नारे के साथ बंद हुआ मतदान
शाम को पांच बजे मतदान समाप्त होने पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन वीसी मिश्र ने अधिवक्ता एकता जिंदाबाद और भारत माता की जय का नारा लगवाया। इसके बाद मतदान समाप्त होने की घोषणा की गई। मतदान कार्य में एल्डर कमेटी के सदस्य एनसी राजवंशी, टीपी सिंहख् वीरेश मिश्र, एबीएल गौड़ के अलावा कमल सिंह यादव, राजीव रतन सिंह, वशिष्ठ तिवारी, अरुण कुमार मिश्र, मृत्युंजय तिवारी, जगदीश सिंह बुंदेला सहित सौ से अधिक अधिवक्ताओं ने सहयोग दिया।

पंडालों में जमे रहे समर्थक
चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के पंडालों में समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। हर किसी ने अपने समर्थकों के नाश्ते, खाने के पैकेट, चायपानी का इंतजाम कर रखा था। यहां पर चुनावी गुणा-गणित को लेकर भी चर्चा होती रही।
विज्ञापन


सेफरूम में रखी गईं मतपेटियां
चुनाव के बाद मतपेटियों को सेफ रूम में बंद कर दिया गया है। वहां 24 घंटे सीआरपीएफ और पुलिस की निगरानी होगी। मतपत्रों की छंटाई का काम शनिवार को प्रारंभ होगा। मतपत्रों की छंटाई पूरी होने के बाद अध्यक्ष और महासचिव पद की मतगणना सबसे पहले शुरू होगी। इस बार मतपत्रों की गिनती मैन्युअल होगी, लिहाजा परिणाम जानने के लिए प्रत्याशियों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें