फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम में देर हुई तो मुख्य परीक्षा में फंसेगा पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
रिजल्ट में देर हुई तो मुख्य परीक्षा में फंस सकता है पेच
विज्ञापन

0 अभ्यर्थियों को पीसीएस जे प्री का परिणाम होने का इंतजार
0 आयोग के कैलेंडर में मुख्य परीक्षा 30 जनवरी से प्रस्तावित
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पीसीएस जे के अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अगले हफ्ते जारी कर सकता है। आयोग के कैलेंडर में मुख्य परीक्षा 30 जनवरी से प्रस्तावित है। मुख्य परीक्षा के लिए पर्याप्त समय न मिलने के कारण अभ्यर्थी परीक्षा तिथि बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में मुख्य परीक्षा के आयोजन में पेच फंस सकता है।
हालांकि आयोग किसी भी सूरत में मुख्य परीक्षा की तिथि बदलने को तैयार नहीं है। आयोग के अफसर कह रहे हैं कि प्रारंभिक परीक्षा से लेकर अंतिम चयन परिणाम जारी किए जाने तक सभी कार्यक्रम निर्धारित किए जा चुके हैं और आयोग इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे चुका है। आयोग की हर शुक्रवार को बैठक होती है और इसमें परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित किए जाते हैं लेकिन, इस बार आयोग के सदस्यों के पीसीएस इंटरव्यू में व्यस्त होने के कारण चार जनवरी को बैठक नहीं होगी। ऐसे में पीसीएस जे प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होना भी मुश्किल लग रहा है। अभ्यर्थियों को परिणाम के लिए अगले हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के कैलेंडर में मुख्य परीक्षा के लिए 30, 31 जनवरी एवं एक फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। परिणाम जितनी देर से जारी होगा, प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए उतना कम वक्त मिलेगा। हालांकि आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि आयोग के कैलेंडर में मुख्य परीक्षा की तिथि पहले से निर्धारित है। अगर मुख्य परीक्षा की तिथि अचानक घोषित की जाती, तब यह दिक्कत आती। पहले से तारीख तय होने के कारण अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल गया है। परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा और मुख्य परीक्षा भी निर्धारित तिथि पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें