फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मिनट पहले चलेगी नौचंदी, 40 मिनट ज्यादा समय लेगी हरिद्वार एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौंचदी दस मिनट तो दुरंतो चलेगी अब 20 मिनट पहले
विज्ञापन

0 इलाहाबाद आने में 40 मिनट ज्यादा समय लेगी हरिद्वार एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इस बार 15 अगस्त से लागू हो रही रेलवे की समय सारिणी में रेलवे ने इलाहाबाद से गुजरने वाली तकरीबन चार दर्जन ट्रेनों के समय में बदलाव के साथ जंक्शन से शुरू एवं समाप्त होने वाली ट्रेनों के समय में भी फेरबदल किया है। इलाहाबाद से मेरठ/सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अब 15 अगस्त से शाम 5.40 की बजाय 5.30 बजे रवाना होगी। इसी तरह नई दिल्ली जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस भी अब 10.40 की बजाय 10.20 बजे यहां से छूटेगी। हरिद्वार-इलाहाबाद एक्सप्रेस अब सुबह 7.05 बजे की बजाय 7.40 बजे जंक्शन पहुंचेंगी। यानी की हरिद्वार एक्सप्रेस अब इलाहाबाद तक आने में 40 मिनट ज्यादा समय लेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा इलाहाबाद तक ही आने वाली जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया है उसमें जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस भी शामिल है। जयपुर-इलाहाबाद का जंक्शन पहुंचने का वक्त सुबह 4.55 बजे है लेकिन अब यह गाड़ी 30 मिनट ज्यादा समय लेगी और 5.25 बजे जंक्शन पहुंचेंगी। मेरठ से इलाहाबाद आने वाली संगम एक्सप्रेस का यहां पहुंचने का नया समय अब 8.10 की बजाय 8.15 होने जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही प्रयोग के तौर पर संगम का यहां पहुंचने का समय बदला जा चुका है जो अब स्थायी किया जा रहा है। अहमदाबाद-इलाहाबाद एक्सप्रेस शाम 4.40 की बजाय 4.50 बजे एवं इलाहाबाद उधमपुर एक्सप्रेस दिन में 2.55 की जगह अब 3.10 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

इलाहाबाद की इन पैसेंजर एवं मेमो ट्रेन का बदला समय
गाड़ी संख्या एवं नाम वर्तमान समय 15 अगस्त से समय
54160 इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर सुबह 6.25 बजे सुबह 6.05 बजे
64591 इलाहाबाद-कानपुर मेमो सुबह 6.30 बजे सुबह 6.00 बजे
64596 इलाहाबाद-मुगलसराय मेमो सुबह 7.25 बजे सुबह 7.30 बजे
63238 इलाहाबाद-मुगलसराय मेमो शाम 6.30 बजे शाम 6.35 बजे
53346 इलाहाबाद-चोपन पैसेंजर अपराह्न 2.50 बजे अपराह्न 2.40 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें