सीवर लाइन के लिए खोदे जा रही गड्ढे में गिरी गाय
इलाहाबाद। राजरूपपुर भोला का चौराहा में सीवर लाइन के लिए खोदे जा रहे एक गड्ढे में रविवार की रात आठ बजे के आसपास एक गाय गिर गई। गड्ढे में गाय के गिर जाने से वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वहां पार्षद अखिलेश सिंह और मिथिलेश सिंह मौके पर पहुंच गए। यहां लोगों ने गाय को निकालने का काफी प्रयास किया। कोई सफलता नहीं मिली तो पार्षद मिथिलेश सिंह ने वहां जेसीबी मंगाया। थोड़ी देर में मौके पर जेसीबी आ गया। यहां जेसीबी की मदद से गाय किसी तरह गाय को निकाला जा सका। पार्षद अखिलेश ने बताया कि संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा सीवर लाइन बिछाने के लिए गड्ढा तो खोदा जा रहा है कि लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से वहां बैरीकेटिंग नहीं की जा रही।