एडीए नैनी के अरैल में बनाएगा टाउनशिप
- 33 हेक्टेयर जमीन पर ग्रुप हाउसिंग के साथ स्वीमिंग पूल, बाजार, स्कूल, होटल, अस्पताल निर्माण प्रस्तावित
- दिल्ली, लखनऊ, नोएडा की कंसल्टेंट कंपनियों ने दिया प्रजेंटेशन
इलाहाबाद।
एडीए नैनी के अरैल इलाके में अपनी 33 हेक्टेयर भूमि पर जल्द ही हाईटेक टाउनशिप का निर्माण कराएगा। प्रस्तावित योजना के तहत शहर से सटे इस इलाके में बनने वाली टाउनशिप में ग्रुप हाउसिंग के साथ स्वीमिंग पूल, बाजार, स्कूल, होटल और अस्पताल आदि का निर्माण कराया जाएगा। हरियाली और पार्क के साथ 24 घंटे बिजली-पानी (जनरेटर बैकअप) की व्यवस्था होगी। इसके लिए मंगलवार को दिल्ली, लखनऊ, नोएडा की कंसल्टेंट कंपनियों ने दिया प्रजेंटेशन दिया। सभी के सुझावों पर
नैनी में एडीए की नवप्रयाग योजना एचएफएल के कारण निरस्त की जा चुकी है। हाल ही में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भानुचंद्र गोस्वामी ने वहां एडीए की जमीन की पैमाइश कराई तो क रीब 33 हेक्टेयर भूमि साफ सुथरी मिली। लोगों को कम दाम में सुविधाओं युक्त आशियाना मिले। आसपास सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मुहैया हों, इस योजना को साकार करने के लिए कंसल्टेंट कंपनियों को यहां बुलाया गया था।
एडीए के सभागार में मंगलवार को दिल्ली, लखनऊ, नोएडा से आईं कंसल्टेंट कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रजेंटेशन दिया। किसी ने ग्रुप हाउसिंग का सुझाव दिया तो किसी ने व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उक्त स्थान उपयुक्त माना। दो कंसल्टेंट कंपनियों ने ग्रुप हाउसिंग के साथ बाजार, स्कूल, अस्पताल आदि के साथ ग्रीनरी और पार्क निर्माण का प्रस्ताव दिया। स्वीमिंग पूल निर्माण पर एक राय नहीं बन सकी। प्रजेंटेशन से मिले सुझाव के मुताबिक डीपीआर तैयार कराया जाएगा। माना जा रहा है इसी वर्ष एडीए वीसी शहर पश्चिमी के साथ नैनी के अरैल में टाउनशिप निर्माण का निर्माण का निर्णय लेकर शासन को अवगत कराएंगे। प्रजेंटेशन के दौरान वीसी के साथ सचिव अजय कुमार अवस्थी, चीफ इंजीनियर ओपी मिश्रा समेत इंजीनियरिंग विभाग के अफसर मौजूद रहे।