फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के लिए दस जोड़ी स्पेशल चलाएगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के लिए दस जोड़ी स्पेशल चलाएगा रेलवे
विज्ञापन

0 मकर संक्राति, मौनी अमावस्या पर रामबाग से स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

इलाहाबाद। माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों पर पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) ने वाराणसी के लिए विभिन्न तिथियों पर दस जोड़ी स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से इस रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की भी तैयारी की है। कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव भी रेलवे द्वारा तमाम स्टेशनों पर मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी पर करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इलाहाबाद सिटी से मंडुवाडीह के लिए स्पेशल ट्रेन 14 जनवरी की सुबह नौ बजे, दिन में तीन बजे, रात दस बजे, 15 जनवरी को सुबह नौ बजे, दिन में तीन बजे रात दस बजे, 16 जनवरी को सुबह नौ बजे, दिन में तीन एवं 17 जनवरी को सुबह नौ बजे एवं रात दस बजे चलेगी। इसी तरह दस जोड़ी स्पेशल ट्रेनें मंडुवाडीह से इलाहाबाद सिटी के लिए अलग-अलग तिथियों में चलेंगी। रेलवे द्वारा 11 जनवरी से 14 फरवरी तक चौरीचौरा, विभूति एक्सप्रेस एवं इलाहाबाद सिटी से वाराणसी जाने वाली दो सवारी ट्रेनों में तीन-तीन सामान्य श्रेणी के कोच भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें