फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर गिरिजाघर से सुभाष चौराहे तक लगेंगी 42 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में फूड जोन, 42 दुकानें लगेंगी
विज्ञापन

0 पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे तक फुटपाथ पर सिर्फ बिकेगा खाद्य पदार्थ
0 टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में निर्णय, 13.800 स्ट्रीट वेंडर चिह्नित
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में उजाड़े गए स्ट्रीट वेंडरों के लिए राहत वाली खबर है। टाउन वेंडिंग कमेटी की बुधवार को हुई बैठक में महापौर ने सबसे पहले सिविल लाइंस में फूड जोन बनाने के प्रस्ताव पर सहमति दी। सिविल लाइंस इलाके में कुल 80 फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों ने पंजीकरण कराया। इनमें 42 चाट, पकौड़ी, चाय आदि खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे के बीच निर्धारित स्थान दिया जाएगा।
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में कहा कि 15 जनवरी के पहले सिविल लाइंस में फूड जोन स्थापित कर दिया जाए। इनमें पान, सिगरेट बेचने वालों को नहीं रखा जाएगा। फूड जोन में चयनित वेंडरों के अतिरिक्त पान के 12, फल के 3, टोपी आदि के 16, सब्जी के 1 तथा हस्तशिल्प के लिए 1 वेंडर ने पंजीकरण कराया है। निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले अन्य वेंडरों को जल्द ही स्थल निर्धारित कर सूचना दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस इलाके में चार वेंडिंग जोन बनाए जाने हैं। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी वेंडिंग जोन के लिए प्रस्ताव तैयार है, उन पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। बैठक में बताया गया कि डूडा में पंजीकरण कराने वाले कुल 13.800 वेंडरों को परिचय पत्र से पहले प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। जैसे जैसे उन्हें जगह दी जाएगी, उसी क्रम में परिचय पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कन्नौजिया, एडीए के संयुक्त सचिव परमानंद यादव, डूडा के मैनेजर राजकुमार द्विवेदी, वेंडिंग कमेटी के सदस्य रवि शंकर द्विवेदी, विमल गुप्ता, पूर्णिमा पाठक के साथ सभी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें