फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईओसी पाइपलाइंस वर्कर्स यूनियन ने चुनी कार्यकारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईओसी पाइप लाइंस वर्कर्स यूनियन ने चुनी कार्यकारिणी
विज्ञापन

0 सम्मेलन के बाद राज किशोर सिंह बने यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) पाइप लाइंस वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। इसमें इलाहाबाद के राज किशोर सिंह को केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। इसके अलावा बरौनी के एसके राय, पीएचबीपीएल के सीपी सिंह को सह सभापति, पटना के प्रेम कुमार पासवान को महामंत्री, इलाहाबाद के मुकेश कुमार, बरौनी से नवीन कुमार को उप महामंत्री और जितेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष का पद मिला।
सूबेदारगंज में शुक्रवार शाम वर्कर्स यूनियन के सम्मेलन के बाद हुए चुनाव की देर रात तक मतगणना हुई। इसके बाद परिणाम घोषित किया गया। सम्मेलन में कानपुर के दिनेश कुमार पासवान, सुबोध कुमार, लखनऊ के आकाश सिंह, इलाहाबाद से अमरनाथ, मुगलसराय से विकास कुमार, पटना से सत्यप्रकाश, बरौनी बीपीएस से धनंजय कुमार, बरौनी प्रशासनिक भवन से मणि बाबू, पीएचबीपीएल से रमेश सिंह, जसीडीह से दिनेश कुमार, आलोक कुमार शुक्ला और प्रवीण शुक्ला उप सभापति के रूप में चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कानपुर से धर्मेश कुमार धीरज, लखनऊ से अजित कुमार, इलाहाबाद से आलोक कुमार सिन्हा, नरेंद्र सिंह, मुगलसराय से शैलेंद्र प्रकाश, पटना से मो. कय्युम, बरौनी से मृत्युंजय कुमार, रविंद्र प्रसाद, पीएचबीपीएल से सुजीत कुमार एवं जसीडीह से देवेंद्र शर्मा सचिव निर्वाचित घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष का पद कानपुर के आलोक कुमार, मुगलसराय के परमानंद कुमार, बरौनी से रवि कुमार, पटना से मनोज कुमार को मिला, जबकि यूनियन का संरक्षक एटक के राष्ट्रीय महामंत्री गुरुदास गुप्ता को बनाया गया। इसके पूर्व सम्मेलन में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना की गई। एटक के प्रांतीय सचिव नसीम अंसारी ने कहा कि केवल पेट्रोलियम क्षेत्र की सभी यूनियन अगर एकजुट हो जाएं तो केंद्र सरकार को वे हिला सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें