फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी ने सीजीएल परीक्षा की आंसर-की पर मांगी आपति

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएससी ने सीजीएल परीक्षा की आंसर -की पर मांगी आपत्ति
विज्ञापन

0 11 सितंबर से होने वाली स्टेनोग्राफर ग्रुप सी एवं डी की परीक्षा के लिए गाइड लाइन जारी
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कम्बाइंड ग्रेजुएट लेविल (सीजीएल) परीक्षा (टियर-1) 2017 की आंसर-की अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। आंसर-की को लेकर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति है तो वह प्रति प्रश्न सौ रुपये की दर से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति 12 सितंबर को शाम पांच बजे तक की जा सकेगी। बताते चलें कि एसएससी की यह परीक्षा पांच से 24 अगस्त के बीच कंप्यूटर बेस मोड में हुई थी।
विज्ञापन

उधर, 11 सितंबर से होने वाली स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एवं डी परीक्षा 2017 के लिए एसएससी ने गाइड लाइन जारी कर दी है। कंप्यूटर बेस इस परीक्षा में अभ्यर्थी घड़ी, किताब, पेन, पेपर, मैग्जीन, मोबाइल, कैल्क्यूलेटर, ब्ल्यूटुथ, स्टोरेज डिवाइस आदि लेकर नहीं शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थी प्रतिबंधित चीजों के साथ पकड़े गए तो उनकी परीक्षा निरस्त करने के साथ विधिक कार्रवाई होगी। साथ ही अगले तीन वर्ष तक एसएससी की किसी भी भर्ती परीक्षा से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें