फ्लिपकार्ट कंपनी का नाम बताकर शहराराबाग निवासी गगन कुमार के खाते से 14 हजार ठग लिए गए। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने साइबर पुलिस को बताया, बीते माह उक्त कंपनी में डिलीवरी बॉय की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।
शुक्रवार को अंजान नंबर से फाेन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपकी आईडी ब्लाॅक हो गई है। सबसे पहले एप पर जाकर कुछ खरीदारी करनी होगी, तभी शिकायत का निस्तारण होगा। ऑर्डर करते वक्त कैश ऑन डिलवरी के बजाय क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ऑनलाइन भुगतान करें। झांसे में आकर एक बेल्ट ऑर्डर किया और भुगतान डेबिट कार्ड से किया तो ऑर्डर नहीं हो पाया। इसके बाद ठग ने कहा, आपके पास बैंक से ईमेल आई होगी। उसमें जो लिंक है उसे क्लिक करो। ऐसा करते ही खाते से पैसे निकल गए। ब्यूरो