फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : सहायक कुलसचिव के इंटरव्यू के लिए 138 अभ्यर्थी सफल, 1841 अभ्यर्थी हुए थे शामिल

Fri, 06 Feb 2026 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लिखित परीक्षा में 138 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। सहायक कुलसचिव के 39 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27-28 अप्रैल 2025 को हुई थी। इसमें 1841 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों की लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयत) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। लिखित परीक्षा में 138 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। सहायक कुलसचिव के 39 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27-28 अप्रैल 2025 को हुई थी। इसमें 1841 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों की लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार क्षैतिज आरक्षण (महिला श्रेणी) के तहत उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परीक्षाफल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा योजित विशेष अपील पर उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। परीक्षा से संबंधित प्राप्तांक, कट ऑफ अंक आदि अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे। 

प्रधानाचार्य के चार पदों का चयन परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आयुष विभाग के तहत राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों व चिकित्सालयों में प्रधानाचार्य के चार पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। इन पदों पर राकेश कुमार सिंह, सुमन यादव, सुधा सिंह व माखन लाल को चयनित घोषित किया गया है। इस भर्ती के लिए तीन व चार अप्रैल 2024 को हुए इंटरव्यू में 20 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था जिनमें से 15 अभ्यर्थी साक्षात्कार में उपस्थित हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें