जंक्शन नहीं आई नंदन कानन और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
प्रयागराज। ओडीसा में आए ‘फैनी’ तूफान का असर ट्रेनों पर भी पड़ा। तूफान की वजह से ओडीसा के भुवनेश्वर और पुरी जाने वाली ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। इस वजह से शुक्रवार को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नंदन कानन एक्सप्रेस जंक्शन नहीं आई। इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि रेलवे की ओर से पूर्व में ही इसकी सूचना प्रसारित कर दी गई थी। इस वजह से जिन यात्रियों को संबंधित ट्रेन में रिजर्वेशन था उन्होंने अपना रिफंड ले लिया। बताया जा रहा है कि शनिवार को भी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।