फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली कनवर्जन मनी, कैसे जले एमडीएम का चूल्हा

Fri, 08 Mar 2019 12:31 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
mid day meal
विज्ञापन
मंझनपुर। परिषदीय स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की कनवर्जन मनी का चार माह से भुगतान नहीं हो रहा है। इसके चलते शिक्षकों को एमडीएम संचालन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को दोपहर का भोजन मुहैया कराने के लिए शासन की ओर से एमडीएम योजना संचालित की गई है। इसके लिए प्रत्येक स्कूल के प्रधानाध्यापकों को बच्चों की संख्या के हिसाब से कनवर्जन मनी मुहैया कराई जाती है। इस रकम से शिक्षक राशन के अतिरिक्त भोजन में लगने वाली सामग्री खरीदते हैं।

इधर बीच जिले में यह रकम नवंबर के बाद से नहीं मिली है। चार महीने का तकरीबन आठ करोड़ रुपये फंस जाने से शिक्षकों के सामने योजना संचालन में तकलीफ हो रही है। इसके चलते कुछ स्कूलों में एमडीएम के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। ऐसे में बच्चों को भूखे पेट घर लौटना पड़ रहा है। बीएसए अरविंद कुमार का कहना है कि शासन से बजट आ गया है। बस एक-दो दिन के अंदर सभी के खातों में कनवर्जन मनी ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें