फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा भैया

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा को झटका, कई नेता बने जनसत्ता के पदाधिकारी
विज्ञापन

राम अचल को बनाया जिला प्रभारी, अबू जैद व विवेक त्रिपाठी बने जनसत्ता के सह जिला प्रभारी
पूर्व विधायक हाजी मुन्ना को प्रयागराज मंडल की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के प्रति आस्था जताने वाले सपा नेताओं को पार्टी में अहम जिम्मेदारी मिली है। पूर्व विधायक हाजी सलाम मुन्ना को प्रयागराज मंडल की कमान सौंपी है। जिले का प्रभारी जिला पंचायत सदस्य राम अचल वर्मा को बनाया गया है। सह जिला प्रभारी की जिम्मेदारी नगर पंचायत मानिकपुर के चेयरमैन अबू जैद गुड्डू व विवेक त्रिपाठी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के पहले जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी सूबे में संगठन को मजबूत करने में जुट गया है। दल के सुप्रीमो राजा भैया की अनुशंसा पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी को लखनऊ मंडल का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार को चित्रकूट व मिर्जापुर मंडल का प्रभारी बनाया है। पूर्व विधायक हाजी मुन्ना को प्रयागराज मंडल की कमान सौंपी गई है। बाबागंज के विधायक विनोद सरोज को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। आगरा की कमान जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव को दी गई है। सहकारी बैंक के अध्यक्ष डा. केएन ओझा को गोरखपुर बस्ती मंडल का प्रभारी बनाया गया है। जिले की कमान राजा भैया ने जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता राम अचल वर्मा को सौंपी है। सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक त्रिपाठी और नगर पंचायत मानिकपुर के चेयरमैन अबू जैद गुड्डू को सह जिला प्रभारी बनाया गया है। इस चयन पर राजा भैया समर्थक अनिल कुमार सिंह लाल साहब, मुक्कू ओझा, हैप्पी सिंह, विवेक सिंह, मुन्ना सिंह, आसिफ सिद्दीकी, राजू सिंह, अशोक सिंह समेत अन्य लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें